Cricket

Citroën ने महेंद्र सिंह धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया

सिट्रोएन (Citroën) ने एक बयान में कहा, धोनी जल्द एक अभियान के जरिए सिट्रोएन के साथ नजर आएंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 24, 2024 | 5:31 PM IST

वाहन बनाने वाली फ्रांस की सिट्रोएन (Citroën) ने भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को देश में अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, धोनी जल्द एक अभियान के जरिए सिट्रोएन के साथ नजर आएंगे।

सिट्रोएन इंडिया के ब्रांड निदेशक शिशिर मिश्रा ने कहा, ‘‘ हमारा मानना ​​है कि भारत के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक धोनी का हमारे साथ जुड़ना भारतीय बाजार में हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगा। उनकी विनम्रता तथा उत्कृष्टता हमारे ब्रांड की विचारधारा से पूरी तरह से मेल खाती है….।’’

धोनी ने कहा, ‘‘ ब्रांड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और टिकाऊ समाधानों को लेकर मेरी सोच के अनुरूप है…और मेरी ही तरह उस चीज पर ध्यान देता है जो वास्तव में मायने रखता है…।’’

First Published : May 24, 2024 | 5:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)