Cricket

IPL 2024: 17 मैच के बाद ऐसा दिख रहा है प्वाइंट्स टेबल; कोहली के सबसे ज्यादा रन, गेंदबाजी में मोहित शर्मा टॉप पर

केकेआर (KKR) के तीन मैचों में छह अंक हैं जबकि आरआर के भी दो मैचों में छह अंक हैं। लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से केकेआर टॉप पर बनी हुई है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 05, 2024 | 1:55 PM IST

IPL Points Table: गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 4 अप्रैल (गुरुवार) को मैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है।

केकेआर के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हैं। दो अनकैप्ड खिलाड़ियों…आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह द्वारा 200 रनों का पीछा करते हुए पंजाब को तीन विकेट से जीत दिलाने के बाद पीबीकेएस आईपीएल 2024 टीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है।

वहीं, गुजरात टाइटंस (GT) आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर खिसक गई। अगर चेन्नई 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद को हरा देती है तो वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच सकती है।

मुंबई इंडिंयस का अभी तक नहीं खुला खाता

केकेआर के तीन मैचों में छह अंक हैं जबकि आरआर के भी दो मैचों में छह अंक हैं। लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से केकेआर टॉप पर बनी हुई है। चेन्नई तीन मैचों में चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। विराट कोहली की आरसीबी चार मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) 9वें और मुंबई इंडियंस (MI) दसवें स्थान पर है।

IPL 2024 points table after GT vs PBKS match on April 4

IPL Points Table 2024
Rank Teams Mat W L NR(No Result) Pts. NRR
1 Kolkata Knight Riders 3 3 0 0 6 2.518
2 Rajasthan Royals 3 3 0 0 6 1.249
3 Chennai Super Kings 3 2 1 0 4 0.976
4 Lucknow Super Giants 3 2 1 0 4 0.483
5 Punjab Kings 4 2 2 0 4 -0.22
6 Gujarat Titans 4 2 2 0 4 -0.58
7 Sunrisers Hyderabad 3 1 2 0 2 0.204
8 Royal Challengers Bengaluru 4 1 3 0 2 -0.876
9 Delhi Capitals 4 1 3 0 2 -1.347
10 Mumbai Indians 3 0 3 0 0 -1.423

IPL 2024:सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ी

विराट कोहली (Virat Kohli) के आईपीएल 2024 (IPL 2024) में सबसे ज्यादा रन है और ऑरेंज कैप पर किंग कोहली का कब्ज़ा है। वहीं, गुजरात के साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पंजाब के खिलाफ अपनी शानदार पारियों के बाद आईपीएल 2024 में शीर्ष पांच बल्लेबाजों की सूची में एंट्री कर ली है।

Top five highest run-getters in Indian Premier League 2024
POS Player Mat Inns NO Runs HS Avg BF SR 100 50 4s 6s
1 Virat Kohli (RCB) 4 4 1 203 83* 67.67 144 140.97 0 2 17 8
2 Riyan Parag (RR) 3 3 2 181 84* 181 113 160.17 0 2 13 12
3 Heinrich Klaasen (SRH) 3 3 1 167 80* 83.5 76 219.73 0 2 5 17
4 Shubman Gill (GT) 4 4 1 164 89* 54.67 103 159.22 0 1 11 7
5 Sai Sudharsan (GT) 4 4 0 160 45 40 125 128 0 0 16 2

IPL 2024: टॉप पांच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

पंजाब किंग्स के खिलाफ चार को अप्रैल को मैच में एक विकेट लेने के बाद गुजरात के मोहित शर्मा (Mohit Sharma) का पर्पल कैप पर कब्ज़ा हो गया है। यह देखते हुए कि मुस्तफिजुर रहमान चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, मोहित अच्छे समय तक पर्पल कैप अपने पास रख सकते हैं।

Top five bowlers in Indian Premier League 2024
POS Player Mat Inns Ov Runs Wkts BBI Avg Econ SR 4w
1 Mohit Sharma (GT) 4 4 16 131 7 25/3 18.71 8.18 13.71 0
2 Mustafizur Rahman (CSK) 3 3 12 106 7 29/4 15.14 8.83 10.28 1
3 Mayank Yadav (LSG) 2 2 8 41 6 14/3 6.83 5.12 8 0
4 Yuzvendra Chahal (RR) 3 10 55 6 11/3 9.16 5.5 10 0 0
5 Khaleel Ahmed (DC) 4 4 16 131 6 21/2 21.83 8.18 16 0
First Published : April 5, 2024 | 1:55 PM IST