Cricket

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स टॉप पर, जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

पॉइंट्स टेबल के मिडल में पांच टीमों के नाम छह अंक हैं। केकेआर, सीएसके और एलएसजी के अलावा पांचवें स्थान पर (SRH) और छठे स्थान पर गुजरात टाइटंस (GT) के नाम भी छह अंक हैं।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 14, 2024 | 11:13 AM IST

IPL 2024 points table: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शनिवार को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराज यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी पोजीशन को बरक़रार रखा।

हार के बाद भी पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट टेबल में आठवें स्थान पर ही बनी हुई है। राजस्थान के बाद दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है। लखनऊ सुपर जाइंट्स, जो तीसरे स्थान पर थे, दिल्ली से हार के बाद चौथे स्थान पर खिसक गये। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) तीसरे स्थान पर आ गई है

पॉइंट्स टेबल के मिडल में पांच टीमों के नाम छह अंक हैं। केकेआर, सीएसके और एलएसजी के अलावा पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और छठे स्थान पर गुजरात टाइटंस (GT) के नाम भी छह अंक हैं।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 12 अप्रैल को छह मैचों में से अपनी दूसरी जीत दर्ज की और आईपीएल 2024 टीम रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) सातवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि आरसीबी अब तालिका में सबसे नीचे है।

IPL Points Table 2024
Rank Teams Mat W L NR(No Result) Points NRR
1 Rajasthan Royals 6 5 1 0 10 0.767
2 Kolkata Knight Riders 4 3 1 0 6 1.528
3 Chennai Super Kings 5 3 2 0 6 0.666
4 Lucknow Super Giants 5 3 2 0 6 0.436
5 Sunrisers Hyderabad 5 3 2 0 6 0.344
6 Gujarat Titans 6 3 3 0 6 -0.637
7 Mumbai Indians 5 2 3 0 4 -0.073
8 Punjab Kings 6 2 4 0 4 -0.218
9 Delhi Capitals 6 2 4 0 4 -0.975
10 Royal Challengers Bengaluru 6 1 5 0 2 -1.124

IPL 2024: ऑरेंज कैप किसके पास

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 13 अप्रैल को मैच के बाद बेंगलुरु के विराट कोहली ऑरेंज कैप होल्डर हैं। संजू सैमसन और रियान पराग के पास पिछले मैच में ज्यादा रन बनाने और ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड पर अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका था। वे क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे, लेकिन ज्यादा रन नहीं बना सके।

Top five highest run-getters in Indian Premier League 2024
POS Player Mat Inns NO Runs HS Avg BF SR 100 50 4s 6s
1 Virat Kohli (RCB) 6 6 2 319 113* 79.75 216 141.77 1 2 29 12
2 Riyan Parag (RR) 6 6 2 284 84* 71 183 155.19 0 3 18 18
3 Sanju Samson (RR) 6 6 2 264 82* 66 170 155.29 0 3 25 11
4 Shubman Gill (GT) 6 6 1 255 89* 51 168 151 0 2 19 9
5 Sai Sudharsan (GT) 6 6 0 226 45 37.65 177 127.68 0 0 23 3

IPL 2024: चाहल ने बुमराह को पीछे धकेला

युजवेंद्र चहल ने 13 अप्रैल को पंजाब और राजस्थान के बीच मैच के बाद पर्पल कैप होल्डर के पद से जसप्रित बुमरा को हटा दिया। चहल ने इस खेल में केवल एक विकेट लिया और अब 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। कगिसो रबाडा ने आईपीएल 2024 में अपनी बेस्ट गेंदबाजी के आंकड़े पेश करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

Top six highest-wicket takers in Indian Premier League 2024
POS Player Mat Inns Ov Runs Wkts BBI Avg Econ SR 4w 5w
1 Yuzvendra Chahal (RR) 6 6 22 163 11 11/3 14.81 7.80 12 0 0
2 Jasprit Bumrah (MI) 5 5 20 112 10 5/21 11.2 5.69 11.87 0 1
3 Kagiso Rabada 6 6 24 191 9 18/2 21.22 7.95 16 0 0
4 Mustafizur Rahman (CSK) 4 4 16 128 9 29/4 14.22 8 10.66 1 0
5 Khaleel Ahmed (DC) 6 6 24.0 211 9 21/2 23.44 8.79 13.75 0 0
First Published : April 14, 2024 | 11:13 AM IST