facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

प्रत्यक्ष कर संग्रह में 40 फीसदी की गिरावट

Last Updated- December 08, 2022 | 7:43 AM IST

नवंबर 2008 के आंकड़ों पर गौर किया जाय तो केंद्र के प्रत्यक्ष कर संग्रह में 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 17,189 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था, जबकि इस वर्ष 10,346 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ है। हालांकि वित्त मंत्रालय के अधिकारी इस गिरावट के लिए वैश्विक मंदी को जिम्मेदार नहीं मान रहे हैं। उनके मुताबिक इस वर्ष कार्पोरेट जगत द्वारा कर भरने की तिथी में किए गये बदलाव के चलते प्रत्यक्ष कर में गिरावट आई है।
एक अधिकारी ने बताया, ‘ इस बार नवंबर महीने में कम पैमाने पर कर संग्रह हुआ क्योंकि पिछले वर्ष कर भरने की अंतिम मियाद 31 अक्टूबर को खत्म हुई थी, जबकि इस वर्ष यह मियाद सितंबर महीने में ही खत्म हो गई थी।’
वर्ष 2008 के शुरुआती 6 महीनों के दौरान कर संग्रह पूरी रफ्तार के साथ जारी था। लेकिन अक्टूबर महीने में यह रफ्तार वार्षिक दर वार्षिक आधार पर 10.66 फीसदी की दर से हुआ। उस दौरान भी कर संग्रह की दर में गिरावट आने के चलते अंतिम मियाद की तिथी को आगे बढ़ाया गया था।
मौजूदा राजकोषीय वर्ष के दौरान केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने प्रत्यक्ष कर संग्रह की सीमा को करीबन 3.65 लाख करोड़ से बढ़ाकर 3.95 लाख करोड़ कर दिया है।

First Published - December 6, 2008 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट