facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

चीनी खिलौने के आयात से प्रतिबंध हटा

Last Updated- December 10, 2022 | 6:36 PM IST

भारत सरकार ने सोमवार को चीन के आयातित खिलौने से प्रतिबंध हटा दिया। लेकिन, अभी भी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानदंडों को पूरा करने की शर्त बरकरार है।
इससे पहले, 23 जनवरी को सरकार ने सुरक्षा के आधार पर चीनी खिलौनो के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा तय नियमों के मुताबिक एएसटीएऊ एफ 963 या आईएसओ 8,124 (एक या तीन) या फिर आईएस 9,873 (एक या तीन) के मानदंडों वाले खिलौनो के आयात की ही मंजूरी दी गई है।
भारत द्वारा चीनी खिलौने के आयात पर लगाए गए प्रतिबंध के मद्देनजर चीन के मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, चीन प्रतिबंध को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत को चुनौती देने पर विचार कर रहा है।
हालांकि, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने कहा था कि प्रतिबंध डब्ल्यूटीओ के नियमों के अनुकूल है। भारत में खिलौना बाजार लगभग 2,500 करोड़ रुपये का है, जो तेजी से बढ़ रहा है।

First Published - March 2, 2009 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट