facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

बिग बी के गले की हड्डी बना ‘केबीसी’

Last Updated- December 11, 2022 | 6:25 AM IST

टेलीविजन पर बेहद चर्चित गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से हुई कमाई बिग बी अमिताभ बच्चन के गले में फंसती दिख रही है।
आयकर विभाग से इस कमाई पर लंबे टकराव के बाद अदालत का रुख भी इस मामले में सख्त हो गया है। उच्चतम न्यायालय ने आयकर विभाग की ओर से दायर याचिका पर अमिताभ को नोटिस जारी कर दिया है।
अमिताभ बच्चन को ‘केबीसी’ के नाम से मशहूर इस गेम शो से कुल 50.92 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। अमिताभ ने बंबई उच्च न्यायालय के सामने कहा था कि कलाकार होने के नाते उन्हें आयकर अधिनियम की धारा 80 आरआर के तहत कर में छूट मिलनी चाहिए। उनके इस तर्क को अदालत ने स्वीकार भी कर लिया था।
लेकिन आयकर विभाग ने इसका विरोध किया। उसने अपनी याचिका में कहा कि इस धारा के तहत उन कलाकारों को छूट दी जाती है, जो विदेश में कला से कमाते हैं या उन्हें किसी विदेशी कंपनी या एजेंसी के जरिये कमाई होती है। विभाग ने कहा कि अमिताभ  स्टार इंडिया लिमिटेड के टेलीविजन शो में सूत्रधार की भूमिका निभा रहे थे और इसके लिए उन्हें कलाकार नहीं माना जा सकता।

First Published - May 5, 2009 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट