facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

छोटों को बचाने के लिए बड़ी राहत की दरकार

Last Updated- December 08, 2022 | 8:02 AM IST

रविवार को सरकार के बूस्टर डोज से असंतुष्ट देश के 40 फीसदी औद्योगिक उत्पादन से जुड़ी अति लघु, लघु एवं मझोली औद्योगिक इकाइयों ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि तत्काल रूप से उनकी चुकौती पर रोक लगा दी जाए।


यानी तेजी के दौरान अपनी इकाइयों के विस्तार के लिए उन्होंने जो कर्ज लिए थे, उसके भुगतान के लिए कोई जबरदस्ती नहीं की जाए। एमएसएमई की कार्यगत पूंजी सीमा में भी बढ़ोतरी की जाए।

सोमवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो एंड स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (फिस्मे) की तरफ से प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि लघु एवं मझोले उद्यमियों के लिए सरकार की तरफ से दी गयी राहत काफी कम है।

चाहे वह सिडबी को 7000 करोड़ रुपये बतौर कर्ज देने की बात हो या फिर क्रेडिट गारंटी स्कीम की सीमा को बढ़ाने की। फिस्मे के महासचिव अनिल भारद्वाज का कहना हसरकार को कार्यगत पूंजी की कमी को दूर करने के लिए वर्किंग कैपिटल टर्म लोन तत्काल उपलब्ध कराना होगा।

फिस्मे ने यह भी मांग की है कि एमएसएमई को बड़ी इकाइयों की तरफ से समय पर भुगतान कराने की व्यवस्था की जाए। कर्ज के लिए सरकार को गारंटी लेनी चाहिए, ताकि कर्ज देने के मामलों में बैंकों को सुविधा हो।

First Published - December 9, 2008 | 12:04 AM IST

संबंधित पोस्ट