facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय रुपये में कारोबारी लेनदेन से भारत-बांग्लादेश के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा: CII

Advertisement

यह पहला मौका है जब बांग्लादेश अमेरिकी डॉलर के अलावा किसी विदेशी मुद्रा में द्विपक्षीय व्यापार कर रहा है।

Last Updated- August 06, 2023 | 7:08 PM IST
India, Bangladesh

भारत और बांग्लादेश के बीच भारतीय Rupee में कोराबारी लेनदेन को बढ़ावा देने से लागत कम होगी और इससे द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। निर्यात-आयात बैंक (EXIM) पर भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की राष्ट्रीय समिति के सदस्य संजय बुधिया ने रविवार को यह बात कही।

अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम होगी

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के तहत सभी निर्यात व आयात और कारोबारी लेनदेन को भारतीय Rupee किया जा सकता है। इससे अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्रीय मुद्रा तथा व्यापार को मजबूत करने के अलावा विदेशी मुद्रा भंडार की कमी जैसी स्थितियों का समाधान होगा।

Also read: RBI MPC Meet: महंगाई पर चिंता के बीच क्या ब्याज दरों में होगा बदलाव? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

बांग्लादेश और भारत ने जुलाई में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने तथा क्षेत्रीय मुद्रा व व्यापार को मजबूत करने के मकसद से रुपये में व्यापार संबंधी लेनदेन शुरू किया था। यह पहला मौका है जब बांग्लादेश अमेरिकी डॉलर के अलावा किसी विदेशी मुद्रा में द्विपक्षीय व्यापार कर रहा है।

बांग्लादेश वर्तमान में विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से जूझ रहा

बुधिया ने कहा, ‘यह निश्चित रूप से राष्ट्रों के बीच व्यापार की वृद्धि को बढ़ावा देगा। यह वैश्विक व्यापारिक समुदाय के बीच भारतीय मुद्रा की बढ़ती रुचि का समर्थन करेगा।’ उन्होंने कहा कि इस समझौते से देशों के बीच व्यापार के दौरान लेन-देन की लागत कम होगी जिससे बांग्लादेश में भारतीय निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

Also read: MSME को बैंक ऋण वृद्धि में सालाना आधार पर गिरावट आई: RBI

बुधिया ने कहा कि बांग्लादेश वर्तमान में विदेशी मुद्रा भंडार की कमी का सामना कर रहा है और भारतीय मुद्रा (INR) में व्यापारिक लेनदेन के प्रावधान से इस स्थिति से निपटने में उसे काफी मदद मिलेगी जिसके परिणामस्वरूप भारत से आयात की मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘सीमा पार लेनदेन के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच पहले से ही महत्वपूर्ण आर्थिक संबंधों को और बढ़ाने में मदद मिलेगी।’

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 7:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement