facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

…पर इस दर्द में भी हैं मुस्कराने के कुछ कारण

Last Updated- December 07, 2022 | 11:43 PM IST

अनाज और दाल समेत खाद्य कीमतों में हुई गिरावट के मद्देनजर महंगाई दर आंशिक रूप से गिरकर 11.80 फीसदी पर पहुंच गई।


थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर तैयार मुद्रास्फीति का आंकड़ा गिरकर 11.80 फीसदी हो गया, जो इसके पिछले सप्ताह में 11.99 फीसदी था। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान फल एवं सब्जियों की कीमतों में करीब एक फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और अनाज एवं दाल में 0.1 फीसदी एवं मूंगफली की कीमतों में दो फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

खाद्य पदार्थों में दूध एक फीसदी मंहगा हुआ जबकि आयातित खाद्य तेल में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई। विनिर्मित उत्पाद खंड में पाइप और टयूब दो फीसदी तक सस्ते हुए जबकि लोहा और इस्पात के उत्पाद दो फीसदी तक सस्ते हुए।

हालांकि सीमेंट की दरें अपरिवर्तित रहीं। कई हफ्तों तक 12 फीसदी से ऊपर रही मुद्रास्फीति 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान घटकर 11.99 पर आई और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आई।

First Published - October 10, 2008 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट