facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

…मगर है थोड़ा मरहम भी

Last Updated- December 08, 2022 | 4:43 AM IST

तेल धरातल पर

वैश्विक मंदी से भले ही एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हों लेकिन कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों पर जरूर इसने लगातार लगाम लगाकर कम से कम एक अहम मोर्चे पर खुशखबरी का सिलसिला बरकरार रखा है।

गुरुवार को भी ऊर्जा की कमजोर मांग की आशंकाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। न्यू यॉर्क मुख्य सौदा, दिसंबर डिलीवरी वाला लाइट स्वीट कच्चा तेल 80 सेंट घटकर 52.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

महंगाई रिवर्स गियर में

कच्चे तेल, धातुओं और अन्य विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में गिरावट की वजह से लगातार दूसरे सप्ताह महंगाई की दर में गिरावट दर्ज की गई।

आठ नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान महंगाई दर 0.08 फीसदी घटकर 8.90 फीसदी पर आ गई। इससे पूर्व सप्ताह के दौरान यह 8.98 फीसदी पर थी।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और सरकार द्वारा जेट ईंधन पर सीमा शुल्क खत्म करने से ईंधन की कीमतें नरम हुईं और धातुओं की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई।

First Published - November 21, 2008 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट