facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

चरमरा गया बुनियादी ढांचा

Last Updated- December 10, 2022 | 7:14 PM IST

मंदी का असर बुनियादी ढांचा क्षेत्र को भी पटरी से उतार रहा हे। इस क्षेत्र में 6 प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर इस साल जनवरी में घटकर महज 1.4 फीसदी रह गई है।
इसकी वजह सीमेंट के अलावा सभी मुख्य क्षेत्रों में प्रदर्शन बिगड़ना रही है। जनवरी 2008 में बुनियादी ढांचा क्षेत्र के 6 प्रमुख उद्योगों ने 3.6 फीसदी की दर से इजाफा किया था।
इन उद्योगों में कच्चा तेल, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद, कोयला, बिजली, सीमेंट और तैयार कार्बन स्टील शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष की बात करें, तो अप्रैल से जनवरी के बीच की अवधि में इन उद्योगों की वृद्धि दर 3.2 फीसदी रही।
पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले यह आंकड़ा भी कम रहा। वित्त वर्ष 2007-08 में अप्रैल से जनवरी के बीच इनमें इजाफे का आंकड़ा 5.7 फीसदी था।

First Published - March 7, 2009 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट