facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

डीए बढ़कर 22 फीसदी

Last Updated- December 10, 2022 | 6:04 PM IST

चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को एक और सौगात देते हुए सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने इन कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 6 फीसदी का और इजाफा कर दिया है।
फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 16 फीसदी महंगाई भत्ता ही मिलता है, लेकिन अब यह 6 फीसदी बढ़कर 22 फीसदी हो जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2009 से लागू होगा। 

सरकार के इस कदम से सरकारी खजाने पर 6,020 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ने का अनुमान है।
गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने बताया कि कर्मचारियों पर 41 करोड़ रुपये और पेंशनरों पर 1961 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे। औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में बढ़ोतरी के कारण डीए बढ़ाने का फैसला किया गया है।
डीए में साल में दो बार संशोधन किया जाता है। यह संशोधन 1 जनवरी और 1 जुलाई को होता है, जो 1 मार्च और 1 सितंबर के वेतन में भुगतान किया जाता है।

First Published - February 27, 2009 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट