facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

थिएटर में ‘ईएमआई’

Last Updated- December 08, 2022 | 1:44 AM IST

दरकते वैश्विक बाजारों और मंदी के हथौड़े के बीच अब आपको थिएटर में भी ईएमआई दिखेगी। अरे, हम किस्तों पर फिल्म देखने की बात नहीं कर रहे हैं। दरअसल ‘ईएमआई’ एक फिल्म है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है।


संजय दत्त और उर्मिला मातोंडकर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म आर्थिक संकट से जूझते बैंकों और क्रेडिट कार्ड उद्योग की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कर्ज लेने में आने वाली मुश्किलों और उसके बाद उसे चुकाने में आम आदमी की पतली हालत का चित्रण किया गया है।

इस फिल्म का मंत्र ही है, ‘लिया है तो चुकाना पड़ेगा।’ संजय दत्त इसमें वसूली करने वाले एजेंट बने हैं और उर्मिला एक खूबसूरत सी आम घरेलू लड़की के किरदार में हैं, जो बिना सोचे समझे खर्च करने में माहिर हैं।

पिछले दिनों उर्मिला की फिल्म ‘कर्ज’ रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने खलनायिका की भूमिका निभाई है। लेकिन उपभोक्ता संस्कृति वाले आज के माहौल में बेहद गंभीर मुद्दे कर्ज पर आधारित इस संवेदनशील फिल्म में उनका किरदार हास्य से भरा है।

उर्मिला बताती हैं, ‘यह फिल्म कर्ज से बिल्कुल जुदा है। इसमें मेरे चरित्र का नाम प्रेरणा है, जिसे पति की मौत के बाद अपनी और बेटी की देखभाल के लिए धन की जरूरत है। इसलिए मजबूर होकर  वह कर्ज लेती है।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी ऋण नहीं लिया है और न ही मैं ईएमआई के बारे में ज्यादा कुछ जानती हूं। बहरहाल यह फिल्म करते समय मुझे काफी मजा आया और मुझे यकीन है कि दर्शक भी इसका पूरा लुत्फ उठाएंगे।’

First Published - October 27, 2008 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट