facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

निर्यात भी चला उल्टी दिशा में

Last Updated- December 09, 2022 | 4:30 PM IST

वैश्विक आर्थिक मंदी की वजह से देश के निर्यात में लगातार दूसरे महीने नकारात्मक वृध्दि दर्ज की गई। देश का निर्यात नवंबर, 2008 में 9.9 फीसदी तक घट गया।


चालू वित्त वर्ष में नवंबर के दौरान निर्यात घटकर 11.5 अरब डॉलर पर आ गया, जबकि बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 12.7 अरब डॉलर का था। वहीं दूसरी ओर, आयात 6.1 फीसदी बढ़कर 21.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आधिकारिक आंकड़ो के मुताबिक, निर्यात में गिरावट और आयात बढ़ने की वजह से नवंबर में व्यापार घाटा 10 अरब डॉलर तक पहुंच गया। अक्टूबर में निर्यात में 12.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। उल्लेखनीय है कि पिछले 5 वर्ष में पहली बार निर्यात में गिरावट दर्ज की गई।

अप्रैल-नवंबर के दौरान देश का संचयी निर्यात 19.4 फीसदी बढ़कर 119.30 अरब डॉलर पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में निर्यात की विकास दर 30.9 फीसदी रही।

वहीं दूसरी ओर, अप्रैल-नवंबर के दौरान आयात 33 फीसदी बढ़कर 203.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिससे व्यापार घाटा बढ़कर 84.34 अरब डॉलर का हो गया।

निर्यात में लगातार दूसरे माह गिरावट

नवंबर में निर्यात 9.9 फीसदी गिरा

आयात 6.1 फीसदी बढ़ा

पहली छमाही में व्यापार घाटा 84.34 अरब डॉलर

First Published - January 2, 2009 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट