facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

संकटमोचकों ने की माथापच्ची

Last Updated- December 08, 2022 | 1:47 AM IST

बाजार में नकदी की किल्लत, शेयर बाजारों में लगातार हो रही गिरावट और वित्तीय संकट से निपटने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रमुख नियामकों और नीति-निर्माताओं के साथ समीक्षा की।


नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्री के कार्यालय में हुई बैठक में आरबीआई गवर्नर डी. सुब्बाराव, डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और सेबी के अध्यक्ष सी. बी. भावे समेत प्रमुख आर्थिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।

प्रधानमत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व प्रमुख सी. रंगराजन ने कहा कि बैठक में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट और उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की गई। अमेरिका द्वारा 5 नवंबर को ‘वित्त बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में भारत का रुख क्या होगा, इस पर भी चर्चा की गई। इस सम्मेलन में विकासशील देशों पर मौजूदा संकट के असर पर भी चर्चा की जाएगी।

First Published - October 29, 2008 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट