facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

सरकार ने “प्रोत्साहन पैकेज” का ऐलान टाला

Last Updated- December 08, 2022 | 7:43 AM IST

केंद्र की मनमोहन सरकार ने बहुप्रतिक्षित "प्रोत्साहन पैकेज" का ऐलान एक दिन के लिए टाल दिया है।
सरकार के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री इस पैकेज की घोषणा रविवार को कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस पैकेज का मकसद वैश्विक मंदी के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़े रहे असर को कम करना है।
बहरहाल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक दिन की यात्रा के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो गए हैं, जहां वह पश्चिम बंगाल के विविध इलाकों का दौरा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि आर्थिक मंदी को कम करने के लिए प्रयासरत भारतीय सरकार  शनिवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की घोषणा कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर भारतीय रिजर्व बैंक भी आज ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर सकती है।
सरकार कई राजकोषीय उपायों के तहत कई उत्पादों पर उत्पाद शुल्कों में कटौती की भी घोषणा कर सकती है। इसके अलावा जल्द ही बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार एक बडे पैकेज की भी घोषणा कर सकती है।

First Published - December 6, 2008 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट