facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

मंदी की मार के बीच करेंट एकाउंट बैलेंस में भी लगा दीमक

Last Updated- December 07, 2022 | 8:43 AM IST

पूंजी की आवक में कमी और कच्चे तेल की आग लगाती कीमतों ने चौथे तिमाही में देश के करेंट एकाउंट बैलेंस को खासा प्रभावित किया है।


यह बैलेंस इस तिमाही में गिरकर 3.3 अरब डॉलर का हो गया है। इस प्रकार,इस वित्तीय वर्ष में 2007 के वित्त वर्ष के मुकाबले बैलेंस में 1 अरब डॉलर की कमी दर्ज हुई है। करेंट अकाउंट डेफिसिट की बात करें तो यह साल 2007-08 के लिए बढ़कर 17.4 अरब डॉलर हो गया है। इसके पीछे कारोबारी गिरावट है जिसकी वजह से इतनी कमी देखने को मिली है। इस बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट जारी की है।

बैलेंस ऑफ पेमेंट के आधार पर मर्केंडाइज एक्सपोर्ट में पिछले संगत साल के 16.7 फीसदी के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। इसके अलावा आयातित वस्तुओं के दामों में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के चलते खासी तेजी दर्ज की गई है। खासकर आयात भुगतान में खासी वृद्धि देखने को मिली है।

भुगतान के आधार पर यानि बीओपी के शब्दों में देखा जाए तो पिछले साल के 14.7 फीसदी के मुकाबले इस बार इसमें कुल 37.2 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। तेल के आयात में जबरदस्त वृद्धि का असर तेलजनित उत्पादों की कीमतों में भी देखा गया है जो पिछले संगत साल के चौथे तिमाही में 56.4 डॉलर प्रति बैरल से 93.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

First Published - July 1, 2008 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट