facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अक्टूबर 2025 से लागू होगा भारत-EFTA व्यापार समझौता, $100 अरब FDI और 10 लाख रोजगार की उम्मीद

Advertisement

भारत और ईएफटीए देशों के बीच व्यापार समझौता अक्टूबर से लागू होगा, जिससे 100 अरब डॉलर एफडीआई और 10 लाख नौकरियां आएंगी।

Last Updated- July 11, 2025 | 10:51 PM IST
EFTA- ईएफटीए
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत और 4 सदस्य देशों वाले यूरोपिटन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (ईएफटीए) के बीच व्यापार समझौता अक्टूबर 2025 से लागू हो जाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

यह समझौता लागू होने से अगले 15 साल में भारत में 100 अरब डॉलर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश होने और 10 लाख नौकरियों के सृजन होने की संभावना है। ईएफटीए देशों को भारत में शुल्क मुक्त बाजार मिलेगा और स्विस घड़ियों और चॉकलेट जैसी वस्तुओं पर भारत में आयात कर नहीं लगेगा।

Also Read: ट्रेडिंग वॉल्यूम घटने से NSE और BSE के शेयर फिसले, टर्नओवर में 20% तक गिरावट

ईएफटीए ब्लॉक में आइसलैंड, स्विटजरलैंड, नॉर्वे और लिकटेंस्टीन शामिल हैं। भारत और ईएफटीए के बीच ट्रेड ऐंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (टीईपी) पर पिछले साल मार्च में हस्ताक्षर हुए थे, लेकिन इन देशों में प्रक्रिया संबंधी औपचारिकताओं के कारण समझौते को लागू करने में देरी हुई। भारत में स्विटजरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘स्विस टाइम के मुताबिक कल आधी रात को ईएफटीए-भारत टीईपीए के लिए जनमत संग्रह की समय सीमा आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई। स्विस लोगों ने बगैर जनमत संग्रह के समझौते पर अपनी मौन स्वीकृति व्यक्त की है। यह स्विस लोकतंत्र की वास्तविक कार्रवाई है। यह 3 दिसंबर 2024 को राज्य परिषद और 20 मार्च 2025 को राष्ट्रीय परिषद द्वारा अनुमोदन के हुआ बाद है। अब सभी घरेलू प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, और टीईपीए लागू किए जाने की राह में कोई बाधा नहीं है।’

तिस्साफी ने कहा, ‘अगले चरण में अब अनुबंध करने वाले पक्ष समर्थन करने वाले दस्तावेज़ ओस्लो में जमा करेंगे।

Advertisement
First Published - July 11, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement