facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

पटरी पर लौट रहा उद्योग!

Last Updated- December 09, 2022 | 9:23 PM IST

औद्योगिक वृध्दि दर पिछले 15 साल में अक्टूबर 2008 के दौरान पहली बार नकारात्मक दायरे में पहुंचने के बाद नवंबर 2008 में बढ़कर 2.4 फीसदी पहुंच गई।


हालांकि नवंबर 2007 की वृध्दि दर के मुकाबले मौजूदा आंकड़ा अब भी कम है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के जरिए आंकी जाने वाली औद्योगिक उत्पादन दर में चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) के दौरान 3.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि 2007-08 की इसी अवधि में औद्योगिक उत्पादन वृध्दि दर 9.2 फीसदी थी।

अक्टूबर 2008 के औद्योगिक वृध्दि के संशोधित आंकड़े के मुताबिक उत्पादन नकारात्मक 0.3 फीसदी रहा, जबकि अस्थायी आंकड़ा 0.4 फीसदी नकारात्मक था।

सूचकांक में 80 फीसदी भारांक रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र ने नवंबर 2008 में 2.4 की वृध्दि दर दर्ज की, जबकि बिजली उत्पादन 3.1 फीसदी और खनन उत्पादन 0.5 फीसदी बढ़ा।हालांकि पूंजीगत वस्तु और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई।

औद्योगिक वृध्दि दर नवंबर में 2.4 फीसदी

अक्टूबर में थी नकारात्मक

हालांकि 2007 के नवंबर के मुकाबले अब भी है यह काफी कम

विनिर्माण में रही बढ़त

First Published - January 12, 2009 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट