facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Inflation: थोक महंगाई दिसंबर में 9 महीने के उच्च स्तर पर, क्या यह आपके बजट को प्रभावित करेगी?

Advertisement

यह लगातार दूसरा महीना है, जब थोक महंगाई दर धनात्मक क्षेत्र में आई है

Last Updated- January 15, 2024 | 10:12 PM IST
inflation base year

थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित महंगाई दर दिसंबर में बढ़कर 9 महीने के उच्च स्तर 0.73 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मुख्य रूप से खाद्य महंगाई बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है।

यह लगातार दूसरा महीना है, जब थोक महंगाई दर धनात्मक क्षेत्र में आई है, जबकि इसके पहले अक्टूबर 2023 तक लगातार 7 महीने अवस्फीति की स्थिति थी और यह शून्य से नीचे बनी रही। नवंबर में थोक महंगाई 0.26 प्रतिशत पर आई।

दिसंबर महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 4 महीने के उच्च स्तर 9.38 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो इसके पहले महीने में 8.18 प्रतिशत थी। धान (10.54 प्रतिशत) और सब्जियों (26.3 प्रतिशत) की कीमत से इसे बल मिला। हालांकि प्याज (91.77 प्रतिशत) और दालों (26.3 प्रतिशत) की महंगाई दर में दिसंबर में कमी आई, लेकिन अभी भी इनकी कीमत उच्च स्तर पर है।

वहीं दूसरी तरफ अन्य खाद्य वस्तुओं जैसे गेहूं (-0.40 प्रतिशत), आलू (-24.08 प्रतिशत) और प्रोटीन वाली वस्तुओं जैसे अंडे, मांस और मछली (0.84 प्रतिशत) की कीमत में कमी आई है।

इसके अलावा आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई दर शून्य से नीचे (-0.71 प्रतिशत) बनी हुई है और दिसंबर में लगातार दसवें महीने यह स्थिति है। विनिर्मित खाद्य वस्तुओं (-1.59 प्रतिशत), सब्जियों व घी (-16.36 प्रतिशत), कपड़ा (-2.91 प्रतिशत), कागज (-6.67 प्रतिशत), रसायन (-5.69 प्रतिशत), धातुओं (-2.58 प्रतिशत), रबर (-0.55 प्रतिशत) और स्टील (-3.36 प्रतिशत) की कीमत शून्य से नीचे रही है। ईंधन की महंगाई दर लगातार आठवें महीने शून्य से नीचे (-2.41 प्रतिशत) रही है।

केयर रेटिंग्स में मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा कि थोक महंगाई दर इस वित्त वर्ष के दौरान लगातार दूसरे महीने धनात्मक रही, जिसकी वजह थोक खाद्य महंगाई दर है। साथ ही आधार का असर भी है। साथ ही विनिर्मित उत्पादों, ईंधन और बिजली क्षेत्र की महंगाई दर भी शून्य से नीचे रही है।

सिन्हा ने कहा, ‘आधार प्रभाव कम होते जाने के बावजूद इस वित्त वर्ष में थोक महंगाई दर एक प्रतिशत के आसपास ही रहेगी, क्योंकि जिंसों के वैश्विक दाम में नरमी बनी हुई है। हालांकि खरीफ की फसल को लेकर अनिश्चितता, रबी फसल की प्रगति, भू-राजनीतिक तनावों व वैश्विक वृद्धि दर की गणित पर नजर रखने की जरूरत है।’

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement