facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

उद्योग जगत को फिर मल्टी विटामिन

Last Updated- December 09, 2022 | 4:45 PM IST

मंदी की चिंता से दुबला रहे उद्योग जगत की सेहत दुरुस्त करने के लिए सरकार ने महज कुछ अरसे के भीतर दूसरी बार उसे विभिन्न रियायतों और सहायताओं का मल्टी विटामिन दे दिया।


शुक्रवार को दूसरे आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक की दरों में कटौती की घोषणा के साथ की। सरकार के इन कदमों से जहां अर्थव्यवस्था को सस्ता एवं अधिक कोष मिल सकेगा, वहीं केंद्र तथा राज्य देश में मांग बढ़ाने के लिए अतिरिक्त खर्च कर सकेंगे।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने इस पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पैकेज में आवासीय क्षेत्र, बड़े एवं लघु उद्योगों तथा ढांचागत क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

रियल एस्टेट को भी टॉनिक : नकदी संकट का सामना कर रहे रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए सरकार ने एकीकृत टाउनशिप बनाने वाले डेवलपरों को विदेशों से धन हासिल करने की अनुमति दे दी। साथ ही राज्यों से निम्न एवं मध्यम आय वर्ग की आवासीय योजनाओं के लिए भूमि देने को कहा गया है।

डेवलपरों की नकदी संकट की समस्या से निपटने के लिए ईसीबी संबंधी नियमों में भी ढील दे दी गई है। सरकार ने कहा है कि ईसीबी पर ब्याज की सीमा रिजर्व बैंक समाप्त करेगा। 

क्या है इस दूसरी गोली में

बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) संबंधी नीति होगी और उदार

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को मिलेगी 25,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी सहायता


राज्यों को 30,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बाजार उधारी लेने की अनुमति

रुपये में अंकित निगमित बांडों में एफआईआई निवेश की सीमा छह अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 15 अरब डॉलर

कुछ उत्पादों पर प्रतिकर शुल्क छूट समाप्त

सार्वजनिक बैंक करेंगे ऋण लक्ष्यों में संशोधन


सार्वजनिक बैंक वाणिज्यिक वाहनों की खरीद के लिए गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को देंगे ऋण सुविधा

इस वित्त वर्ष में समाप्त नहीं होगा संकट। विश्व अर्थव्यवस्था के लिए कठिन होगा 2009

मोंटेक सिंह अहलूवालिया
उपाध्यक्ष, योजना आयोग

First Published - January 3, 2009 | 12:04 AM IST

संबंधित पोस्ट