facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

साल भर नहीं आएगी कोई नई योजना

Last Updated- December 15, 2022 | 8:03 PM IST

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अर्थव्यवस्था में सुधार करने और कोविड-19 संकट के बीच असुरक्षित भागों को मदद देने के लिए घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज से इतर किसी भी नई योजना के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है। 
व्यय विभाग की ओर से जारी किए गए कार्यालय ज्ञापन से पता चलता है कि सैद्धांतिक मंजूरी पा चुकी 500 करोड़ रुपये तक की नई योजनाओं को भी चालू वित्त वर्ष में निलंबित कर दिया गया है। 
वित्त मंत्रालय पहले ही 2020-21 के लिए मौजूदा योजनाओं को जारी रखने की अंतरिम मंजूरी दे चुका है।  
हालांकि, यह इस साल आगे चलकर 15वें वित्‍त आयोग की सिफारिशों को मंजूर किए जाने के बाद खजाने के स्रोत की स्थिति के मूल्यांकन पर निर्भर करेगा। 
अप्रैल में सरकार ने पहली तिमाही में खर्च पर अंकुश लगाने की घोषणा की थी। अधिकांश मंत्रालयों और विभागों द्वारा पहली तिमाही के व्यय में 15 से 20 फीसदी की कटौती की गई। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को भी रोकने का निर्णय लिया था।
पिछले महीने सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक सरकारी खजाने को महज 2 लाख करोड़ रुपये का झटका लगा है।
सरकार ने 2020-21 के लिए अपना खर्च 30.4 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया है जो इसके पिछले वित्त वर्ष के 26.9 लाख करोड़ रुपये से करीब 13 फीसदी अधिक है। 
हालांकि, भारत में कोविड-19 के प्रकोप के बाद इस संख्या में बड़े बदलाव नजर आएंगे। चालू वित्त वर्ष में सरकार पहले ही 4.2 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त उधारी के साथ 12 लाख करोड़ रुपये की उधारी जुटाने की योजना बना चुकी है।

First Published - June 6, 2020 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट