facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

अब एशिया में गिरा कर्ज संकट का पहला विकेट

Last Updated- December 07, 2022 | 11:41 PM IST

पश्चिम से शुरू हुई कर्ज के संकट की बीमारी ने अब एशिया को भी अपनी चपेट में ले लिया है और इसका पहला शिकार बनी जापान की जीवन बीमा कंपनी यामातो लाइफ इंश्योरेंस कंपनी।


जापान की यह कंपनी बैठ गयी है और इस कंपनी को उबारने की कोशिश में लग गई है जापान की सरकार। हालांकि सरकार ने कहा है कि यह गैर सूचीबध्द और छोटी बीमा कंपनी है और ऐसी और कोई घटना होने की कोई आशंका नहीं है।

उल्लेखनीय है कि जापान पर वैश्विक संकट का अभी तक कोई खास असर नहीं पडा था और यह अमेरिकी क्रेडिट संकट से अभी तक सुरक्षित था। निक्केई शेयर बाजार में शुक्रवार को 9.6 प्रतिशत की गिरावट आई जिससे बाजार को इस सप्ताह में होनेवाला कुल घाटा 24 प्रतिशत तक के स्तर पर पहुंच गया।

इस बाबत मैरूसान सेक्योरिटीज के प्रमुख निवेश रणनीतिकार तकाशी ने कहा कि निश्चित तौर पर यह बहुत दुखद है और किसी भी चीज पर विश्वास करना बहुत मुश्किल हो गया है। हालांकि जापान के बड़े बैंक की हालत अभी भी स्थिर है लेकिन जापान के पश्चिमी निर्यात बाजार में मांगों के घटने के कारणर अर्थव्यवस्था मंदी की और बढ़ती जा रही है और संपत्ति क्षेत्र में डिफॉल्टरों की तादात बढ़ती जा रही है।

शुक्रवार को पूरे एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी गई है। इस बीच सिंगापुर की अर्थव्यवस्था में लगतार दूसरी तिमाही में गिरावट दर्ज होने के मद्देनजर सरकार ने आज कहा पिछले छह साल में पहली बार मंदी के दौर में प्रवेश कर गया। व्यापार और उद्योग मंत्रालय ने विकास के अनुमान संशोधित कर करीब तीन फीसदी कर दिया।

First Published - October 10, 2008 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट