facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

अभी तो है राहत पर आगे है खतरा

Last Updated- December 08, 2022 | 2:44 AM IST

गिरा, फिर संभला बाजार


ब्याज दरों के घटने के बाद भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसक्स 230.07 अंक चढ़कर 9,964.29 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 80.35 अंक ऊपर 2,973 के स्तर पर बंद हुआ।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में करीब 11 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। हिंडाल्को करीब 6.5 फीसदी, रिलायंस कम्युनिकेशंस 5.5 फीसदी, टीसीएस, एनटीपीसी, जेपी एसोसिएट्स करीब 4 फीसदी और डीएलएफ में करीब 3 फीसदी तेजी रही।

बुनियादी ढांचा मजबूत

भारत के बुनियादी ढांचा उद्योग की वृध्दि दर अगस्त अगस्त के 2.3 फीसदी के मुकाबले बढ़कर सितंबर में 5.1 फीसदी हो गई। हालांकि पिछले साल की समान अवधि में यह 5. 8 फीसदी थी। अप्रैल से सितंबर के दौरान छह प्रमुख उद्योगों कच्चा तेल, पेट्रोलियम रिफाइनरी, कोयला, बिजली, सीमेंट और तैयार कार्बन स्टील की वृध्दि दर 3. 9 फीसदी रही।

‘एशिया निशाने पर’

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने आगाह किया कि दुनिया आसानी से वैश्विक मंदी की चपेट में आ सकती है।

बैंक का कहना है कि निर्यात मांग में कमी के कारण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर अगले साल और कम होगी। एडीबी के प्रबंध निदेशक रजत नाग ने कहा है कि कारोबार, रोजगार तथा विनिर्माण आदि के हाल ही के डाटा अर्थव्यवस्था की डांवाडोल स्थिति की ओर संकेत करते हैं।

First Published - November 7, 2008 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट