facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

‘सीआरआर घटाओ, महंगाई बढ़े तो बढ़े ‘

Last Updated- December 08, 2022 | 12:03 AM IST

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) के अध्यक्ष जी.के. चङ्ढा ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आगे और कटौती किए जाने का पक्ष लिया है।


ताकि आर्थिक प्रणाली में नकदी का प्रवाह और बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा – यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार को यह करना पड़ेगा यह जानते हुए भी कि इससे महंगाई में बढ़ोतरी हो सकती है।

‘रेपो दर घटाइए तो बनेगी बात’: योजना आयोग ने प्रमुख दर रेपो में कमी का सुझाव दिया है क्योंकि इससे वाणिज्यिक ब्याज दरों में स्वत: ही कमी हो जाएगी। रेपो वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक, वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक पूंजी उपलब्ध कराता है।

आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने कहा- एक मात्र ब्याज दर, जिसे आप बदल सकते हैं, वह रेपो दर है। रेपो दर फिलहाल नौ प्रतिशत है।

फिर सुलगा तेल

अमेरिका एवं यूरोप की आर्थिक सहायता घोषणाओं के बाद एशियाई बाजार में तेल की कीमतें 83 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गईं। न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में लाइट स्वीट कच्चा तेल नवंबर डिलीवरी वाला सौदा 2.38 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 83.57 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

पर रुपये ने लगाया मरहम: बैंकों की ताजा डॉलर बिकवाली से सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे सुधर 47.75:76 रु. डॉलर हो गया।

First Published - October 15, 2008 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट