facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

चुनावी चटनी का स्वाद!

Last Updated- December 10, 2022 | 5:40 PM IST

उत्पाद कर व सेवा कर में 2-2 फीसदी की कटौती के फैसले को उद्यमी चुनावी घोषणा मान रहे हैं।
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सेवा कर में कटौती से मालभाड़े में कोई कमी नहीं आएगी, क्योंकि कुल भाड़े के 75 फीसदी किराए पर सेवा कर नहीं लगता है।
वहीं लघु उद्यमियों का कहना है कि 10,000 रुपये के सामान में 200 रुपये की कटौती होने से उसकी मांग में कोई फर्क नहीं पड़ेगा,  पुराने स्टॉक को बाजार में निकालने में इस फैसले से मदद मिल सकती है।
ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लोहारा कहते हैं कि मालभाड़े में कोई अंतर नहीं होने जा रहा है क्योंकि पहले से ही कुल भाड़े के 25 फीसदी हिस्से पर ही सेवा कर लगता है। अन्य विभिन्न करों के कारण 75 फीसदी भाड़े को सेवा कर के दायरे से बाहर रखा गया है। फिलहाल सेवा कर 12.36 फीसदी है जो घटकर 10.36 हो जाएगा।
फेडरेशन ऑफ माइक्रो, स्मॉल, व मीडियम इंडस्ट्रीज (फिस्मे) के सचिव ए भारद्वाज कहते हैं, ‘लघु व मझोले उद्यमियों को उत्पाद कर में 2 फीसदी की कटौती से राहत नहीं मिलने वाली है। सरकार को इससे 20-30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा। सरकार एक बड़े पैकेज की घोषणा कर सकती थी।’
ग्रेटर नोएडा उद्यमी संघ के अध्यक्ष आदित्य घिल्डियाल कहते हैं, ‘उत्पाद कर में कटौती का लाभ तभी मिलेगा जब यह चार- छह महीनों तक जारी रहेगी।’

First Published - February 25, 2009 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट