facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WTO बैठक: भारत ई-कॉमर्स व्यापार मामले में सीमा शुल्क पर रोक जारी रखने का करेगा विरोध

Advertisement

ई-कॉमर्स व्यापार पर बकायदा एक कार्ययोजना है और WTO के सदस्यों को उसी के तहत इस मुद्दे पर चर्चा जारी रखनी चाहिए।

Last Updated- February 20, 2024 | 8:09 PM IST
MC13: 164 WTO countries will meet in Abu Dhabi, talks will be held on solutions to major issues related to global trade MC13: WTO के 164 देश करेंगे अबूधाबी में बैठक, वैश्विक कारोबार से जुड़े प्रमुख मसलों के समाधान पर होगी बातचीत

भारत विश्व व्यापार संगठन (WTO) की होने वाली बैठक में ई-कॉमर्स व्यापार मामले में सीमा शुल्क पर रोक को आगे जारी रखने के पक्ष में नहीं है। उसका मानना है कि इसका प्रतिकूल असर विकासशील देशों पर पड़ रहा है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा।

डब्ल्यूटीओ की बैठक इस महीने अबू धाबी में होने वाली है। अधिकारी ने कहा कि ई-कॉमर्स व्यापार पर बकायदा एक कार्ययोजना है और डब्ल्यूटीओ के सदस्यों को उसी के तहत इस मुद्दे पर चर्चा जारी रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। हम कार्ययोजना जारी रखने के पक्ष में हैं। इस विषय को विकास के नजरिये से देखने की जरूरत है, न कि बड़ी तकनीकी कंपनियों की नजर से।’’

सीमा शुल्क पर रोक के दायरे पर चर्चा करने की जरूरत है क्योंकि इसकी वजह से राजस्व पर असर पड़ता है। अनुमान के मुताबिक, विकासशील देशों को संभावित शुल्क राजस्व नुकसान हर साल लगभग 10 अरब डॉलर है। भारत के लिए, यह सलाना 50 करोड़ डॉलर से अधिक होने का अनुमान है।

अधिकारी ने यह भी कहा, ‘‘ई-कॉमर्स व्यापार की स्पष्ट परिभाषा की जरूरत है…।’’ उब्ल्यूटीओ की 26-29 फरवरी को अबू धाबी में होने वाली 164 व्यापार मंत्रियों की बैठक में यह विषय प्रमुखता से उठेगा।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 8:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement