आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया लगातार दूसरे दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट लेकर 50.38 के स्तर पर आ गया। विदेशी फंडों द्वारा भारतीय बाजार में पूंजी बाह्यप्रवाह और महीने के आखिरी दिनों के कारण आयातकों द्वारा डॉलर की मांग में तेजी आने की वजह से रुपया कमजोर पड़ गया। […]
आगे पढ़े
चेन्नई स्थित सरकारी बैंक, इंडियन बैंक का शुध्द लाभ 31 मार्च 2009 को समाप्त चौथी तिमाही में 63.06 फीसदी बढ़कर 394.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने कहा है कि इससे पिछले साल इसी तिमाही में उसका शुध्द लाभ 241.67 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की कुल आय 28.43 फीसदी के इजाफे […]
आगे पढ़े
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स (ओबीसी) का 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में शुध्द मुनाफा 196.82 करोड़ रुपये रहा। बैंक को पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में 99.44 करोड़ रुपये का शुध्द घाटा हुआ था। ओबीसी ने अपने बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 30 फीसदी […]
आगे पढ़े
सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने चौथी तिमाही में 752.69 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ दर्ज किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि से करीब तीन गुना है। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 276.44 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय […]
आगे पढ़े
आर्थिक मंदी के दौर में जहां पुरानी नौकरियों पर तलवार लटकी हुई है और नई नौकरियां मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं वहीं देश के सरकारी बैंक इस साल 30,000 नई नौकरियां देने की योजना बना रहे हैं। बैंकिंग कर्मचारी चयन संस्थान (आईबीपीएस) के निदेशक एम बालचंद्रन का कहना है कि विभिन्न बैंकों […]
आगे पढ़े
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने भारतीय बाजारों से इंडियन डिपॉजिटरी रिसीट (आईडीआर) के जरिए 5000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। किसी विदेशी खिलाड़ी का यह पहला आईडीआर निर्गम होगा। बैंक ने जेएम फाइनेंशियल और यूबीएस एजी को अपना लीड मैनेजर नियुक्त किया है। इस निर्गम के लिए गोल्डमैन सैक्स, बैंक आफ अमेरिका […]
आगे पढ़े
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 5, 50, 100, 500 और 1,000 रुपये अंकित मूल्य वाले महात्मा गांधी सीरीज के नये नोट जारी करेगा। इन नोटों में गवर्नर डी सुब्बाराव के हस्ताक्षर होंगे। पुराने नोट भी चलते रहेंगे।
आगे पढ़े
बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख अमेरिकी कंपनी सिटीग्रुप के मुख्य कार्य अधिकारी विक्रम पंडित को हाल ही में सबसे खराब 25 सीईओ में शुमार किया गया है, अब अमेरिकी सरकार भी उनकी छुट्टी करने के मूड में दिख रही है। कंपनी के कुछ शेयरधारक भी पंडित को बाहर का रास्ता दिखाने के पक्ष में हैं। अमेरिकी […]
आगे पढ़े
आज शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसे की मजबूती लेकर 49.85 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। लगातार तीसरे दिन रुपये में तेजी का रुख देखा जा रहा है। एशियाई बाजारों के सूचकांकों में आई तेजी की वजह से विदेशी फंडों द्वारा भारतीय बाजारों में पूंजी प्रवाह बढ़ाने […]
आगे पढ़े
देश में एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) को आउटसोर्स करने की प्रक्रिया में इजाफा हो रहा है। देश के कम से कम दो बड़े बैंक मौजूदा वित्तीय वर्ष में अपने नेटवर्क के विस्तार की योजना के तहत एटीएम को लगाने और उसके प्रबंधन के लिए आउटसोर्स की योजना बना रहे हैं। आउटसोर्सिंग अनुबंध के लिए निजी […]
आगे पढ़े