भारत

Gujarat: अहमदाबाद के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, 100 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई

Published by
भाषा   
Last Updated- July 30, 2023 | 10:04 AM IST

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर करीब 100 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

साहीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई।

पुलिस निरीक्षक एम डी चंपावत ने बताया, ‘‘दमकल कर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ करीब सौ मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है।’’

अस्पताल का संचालन एक परमार्थ ट्रस्ट करता है।

First Published : July 30, 2023 | 10:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)