भारत

Amartya Sen शांतिनिकेतन में 1.38 एकड़ ज़मीन के असली मालिक हैं : बंगाल भूमि विभाग

Published by
भाषा
Last Updated- March 21, 2023 | 10:07 AM IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को कहा कि शांतिनिकेतन परिसर में जो ज़मीन नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन के पास है, वह उन्हीं की है।

एक दिन पहले विश्व भारती ने सेन को नोटिस भेजकर पूछा था कि शांतिनिकेतन में उनके द्वारा कथित रूप से अवैध तरीके से कब्जा किए गए भूखंड को खाली करने का आदेश क्यों नहीं जारी किया जाए।

भूमि और भूमि सुधार विभाग ने एक बयान में कहा कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सेन पूरे 1.38 एकड़ भूखंड के असली मालिक है, जो भूमि रिकॉर्ड के अनुसार बोलपुर थाना क्षेत्र के सुरुल मौजा के अंतर्गत है।

विभाग ने बांग्ला में लिखे अपने बयान में कहा कि कमरे, घर और जमीन अमर्त्य सेन (पिता आशुतोष सेन) की है। केंद्रीय विश्वविद्यालय का दावा है कि सेन के कब्जे में शांतिनिकेतन परिसर में 1.38 एकड़ जमीन है, जो उनके वैध 1.25 एकड़ भूखंड से अधिक है।

First Published : March 21, 2023 | 10:07 AM IST