फोटो क्रेडिट: @GabbbarSingh
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर 15 लाख फॉलोअर्स वाले “गब्बर सिंह” नाम के एक सोशल मीडिया इंनफ्लूएंसर ने अपनी हालिया Amazon खरीदारी के बारे में एक परेशान करने वाला अनुभव शेयर किया। उन्होंने Amazon से नकली iPhone 15 डिलिवर किए जाने के बाद X पर निराशा व्यक्त की और नकली डिवाइस की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
यूजर ने लिखा, “वाह @amazonIN ने एक नकली iPhone 15 डिलीवर किया है। सेलर Appario है। बॉक्स में कोई केबल नहीं। टोटल डब्बा। क्या किसी को भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है?”
ट्वीट तेजी से वायरल हो गया, जिस पर Amazon की ओर से तुरंत रिस्पॉन्स आया: “हमें यह जानकर खेद है कि आपको पैकेज में गलत प्रोडक्ट मिला है। कृपया यहां अपनी डिटेल भरें: [लिंक], हम आपसे अपडेट के साथ 6-12 घंटे में संपर्क करेंगे।”
यूजर ने एक फॉर्म भरा और रीफंड मांगा। Amazon ने जवाब दिया, “हमें बताने के लिए शुक्रिया। कृपया समाधान के साथ हमारी सोशल मीडिया टीम द्वारा आपको ईमेल करने के लिए 6-12 घंटे तक प्रतीक्षा करें। हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं।”
अन्य यूजर्स ने Amazon के साथ अपने बुरे अनुभव शेयर किए
अन्य यूजर्स ने Amazon के साथ अपने-अपने बुरे अनुभव शेयर किए। एक को “सर्फ़ एक्सेल” के बजाय “सल्फ एक्सेल” भेज दिया गया, जबकि दूसरे लैपटॉप के बजाय वैक्यूम क्लीनर भेज दिया गया। दिलचस्प बात ये है कि वैक्यूम क्लीनर भेजने वाला सेलर भी Appario ही था।
एक अन्य यूजर ने लिखा: “मैंने नोकिया 42 5G का ऑर्डर दिया था, इसे बिना चार्जर के डिलीवर किया गया था, मैंने उन्हें वापस करने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। Amazon आपकी सेवाएं अच्छी नहीं हैं।”
एक अन्य व्यक्ति ने लिखा: “मुझे एक इस्तेमाल किया हुआ आईफोन डिलीवर किया गया था और इसे रिसीव करने के 2 मिनट के भीतर मैंने शिकायत की। मुझसे कहा गया कि मैं झूंठ बोल रहा हूं। मैंने इसको लेकर एंडी और जेफ को ईमेल किया। एक या दो दिन के भीतर, किसी ने उनके ऑफिस से माफ़ी मांगी गई और मेरे पैसे वापस कर दिए गए।”
“गब्बर सिंह” “Hood” नामक सोशल नेटवर्क के को-फाउंडर और Ginger Monkey नामक एक विज्ञापन और मार्केटिंग एजेंसी के फाउंडर हैं।