भारत

Ambedkar Jayanti: पीएम मोदी ने बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। जय भीम।"

Published by
भाषा   
Last Updated- April 14, 2024 | 9:10 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। जय भीम।”

इस पोस्ट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया। आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

First Published : April 14, 2024 | 9:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)