facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

जल्द दौड़ेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, सिकंदराबाद-विजयवाड़ा के बीच होगा रूट

Last Updated- December 05, 2022 | 11:26 AM IST
vande bharat

भारतीय रेलवे के बेड़े में के बेड़े में जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जुड़ने वाली है। यह देश की छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी, जो सिकंदराबाद से विजयवाड़ा के बीच चलेगी। इससे पहले की पांच वंदे भारत ट्रेनें- नई दिल्ली से चंड़ीगढ़ होकर उना, मुंबई से अहमदाबाद होकर गांधीनगर और चेन्नई से बैंगलोर होते हुए मैसूर रुट पर चल रहीं हैं। ऐसे में एक और वंदे भारत ट्रैन के आने से रेलवे की कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद है। 


बात करें अगर आने वाली छठी वंदे भारत की तो यह एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो तेलंगाना के सिकंदराबाद और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के बीच चलाई जाएगी। IANS के मुताबिक, इसका संचालन नए साल से शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई स्पष्ट तारीख सामने नहीं आई है। ट्रैक अपग्रेशन का काम पूरा हो जाने के बाद ही, रेलवे अधिकारियों की ओर से तारीख का ऐलान किया जाएगा। 


रिपोर्ट के मुताबिक, छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन के संचालन को लेकर रेल मंत्रालय की तरफ से मंज़ूरी दी जा चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, सिकंदराबाद से सांसद भी हैं, ने कहा है कि ट्रेन को हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे।


रिपोर्ट की मानें तो फरवरी 2023 तक इस ट्रैन के रूट का विस्तार विशाखापट्टनम तक किया जा सकता है। फिलहाल इसका संचालन सिकंदराबाद से विजयवाड़ा तक ही शुरू किया जाएगा। बता दें, सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने का प्रस्ताव भारतीय रेलवे के बेड़े मेंके सामने रखा जा चूका है।

First Published - December 5, 2022 | 11:26 AM IST

संबंधित पोस्ट