भारत

Loksabha चुनाव की घोषणा के पहले इस राज्य ने बढ़ाया DA

एक जुलाई 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक के लिए सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी करने के लिए सरकारी आदेश जारी किया।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 16, 2024 | 11:53 AM IST

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ता जारी करने का आदेश दिया अमरावती (आंध्र प्रदेश), 16 मार्च (भाषा) लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से 24 घंटे से भी कम वक्त पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी करने का आदेश दिया।

विशेष मुख्य सचिव (वित्त) शमशेर सिंह रावत ने एक जुलाई 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक के लिए सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी करने के वास्ते शुक्रवार रात एक सरकारी आदेश जारी किया।

उन्होंने पात्र सरकारी कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता जारी करने का आदेश दिया। विशेष मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि सरकार ने महंगाई भत्ता एक जुलाई 2022 से 22.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 26.39 प्रतिशत करने का भी आदेश दिया है।

First Published : March 16, 2024 | 11:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)