भारत

दिल्ली में बड़ा हादसा! अस्पताल में आग लगने से 7 नवजात बच्चों की मौत

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात शाहदरा में बच्चों के अस्पताल में आग लग गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 26, 2024 | 9:25 AM IST

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में स्थित एक अस्पताल में आग लगने के बाद वहां से निकाले गए 12 नवजात शिशुओं में से सात की मौत हो गई । अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात शाहदरा में बच्चों के अस्पताल में आग लग गई।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि 12 नवजात शिशुओं को अस्पताल से निकाला गया लेकिन उनमें से सात की मौत हो गई।

गर्ग ने बताया कि पांच शिशुओं का एक अन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

First Published : May 26, 2024 | 9:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)