भारत

Bihar Temple Stampede: बिहार के सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, सात श्रद्घालुओं की मौत, 16 घायल

Bihar Temple Stampede: अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतकों में ज्यादातर कांवड़िये शामिल हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 12, 2024 | 8:55 AM IST

बिहार में जहानाबाद जिले के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में रविवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतकों में ज्यादातर कांवड़िये शामिल हैं।

जिला अधिकारी अलंकृता पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कांवड़ियों में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिससे मंदिर में भगदड़ मच गई।

पांडेय ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात साढ़े 11 बजे के आसपास हुई।

First Published : August 12, 2024 | 8:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)