भारत

BR Ambedkar’s death anniversary : प्रधानमंत्री मोदी ने आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

बाबासाहेब आंबेडकर का निधन छह दिसंबर 1956 को नई दिल्ली में हुआ था।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 06, 2023 | 10:34 AM IST

BR Ambedkar’s death anniversary : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह न सिर्फ संविधान के शिल्पकार थे बल्कि शोषितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा भी थे।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूज्य बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे, जिन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें मेरा सादर नमन।’’

बाबासाहेब आंबेडकर का निधन छह दिसंबर 1956 को नई दिल्ली में हुआ था।

First Published : December 6, 2023 | 10:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)