भारत

Cabinet Decision: ₹28,840 करोड़ से ‘उड़ान’ योजना को लगेंगे पंख; आम नागरिकों के लिए बेहतर होगी हवाई यात्रा

‘उड़ान’ योजना को अक्टूबर, 2016 में शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाना और हवाई यात्रा को ज्यादा किफायती बनाना है

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 25, 2026 | 5:48 PM IST

Cabinet Decision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) योजना को 2035-36 तक 10 वर्ष की अवधि के लिए 28,840 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ बुधवार को मंजूरी दे दी। संशोधित क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के लिए सरकार की ओर से बजटीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 

100 हवाई अड्डों का विकास किया जाएगा

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया के साथ बातचीत में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के तहत मौजूदा अनुपयोगी हवाई पट्टियों (एयरस्ट्रिप) से 100 हवाई अड्डों का विकास किया जाएगा। अगले आठ साल में इन हवाई अड्डों के विकास पर कुल 12,159 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

Also Read: किसानों के लिए अलर्ट मोड में सरकार, स्पेशल सेल का गठन; कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश

200 आधुनिक हेलीपैड भी बनेंगे

आधिकारिक बयान के अनुसार, योजना के तहत 200 आधुनिक हेलीपैड विकसित करने का भी लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए अगले आठ साल में कुल 3,661 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। 

इसके अलावा, इस योजना के तहत एयरलाइन कंपनियों को 10 वर्ष की अवधि में परियोजना को व्यावहारिक बनाने के लिए (वीजीएफ) 10,043 करोड़ रुपये की फंडिग प्रदान किया जाएगा। ‘

क्या है ‘उड़ान’ योजना

उड़ान योजना को अक्टूबर, 2016 में शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाना और हवाई यात्रा को ज्यादा किफायती बनाना है। 

(PTI इनपुट के साथ)

First Published : March 25, 2026 | 5:48 PM IST