Congress leader Rahul Gandhi (File Photo)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ यहां हाल में एक जनसभा के दौरान कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कांग्रेस नगर पार्षद परशुराम होसामनी की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 15 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में यतनाल ने राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए।
इस शिकायत के आधार पर गांधी चौक पुलिस थाने में यतनाल के खिलाफ शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने और झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने का मामला दर्ज किया गया।