भारत

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1986 में भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर (Armoured Corps) में कमीशन मिला था

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- June 13, 2026 | 5:21 PM IST

केंद्र सरकार ने शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला थल सेना प्रमुख (Chief of the Army Staff) नियुक्त किया। वह जनरल उपेंद्र द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1986 में भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर (Armoured Corps) में कमीशन मिला था।

Also Read: मिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल की

सेना में चार दशक का अनुभव

करीब चार दशकों के सैन्य करियर में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल, कमांड और स्टाफ पदों पर सेवाएं दी हैं। उन्होंने दक्षिण-पश्चिमी कमान और बाद में दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।

थल सेना प्रमुख नियुक्त होने से पहले वह 1 अप्रैल 2026 से भारतीय सेना के उप-सेना प्रमुख के पद पर कार्यरत थे।

First Published : June 13, 2026 | 4:42 PM IST