भारत

संगीत निर्देशक स्वरूप नायक का निधन, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया शोक

वह 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे

Published by
भाषा   
Last Updated- October 28, 2023 | 8:46 AM IST

उड़िया संगीत निर्देशक एवं गीतकार स्वरूप नायक का शुक्रवार को कटक स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वह 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘एक्स’ पर एक शोक संदेश में, “प्रख्यात संगीतकार एवं गीतकार स्वरूप नायक के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके गीत श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाए रखेंगे। नायक को उड़िया फिल्म जगत में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

पटनायक ने कहा शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

First Published : October 28, 2023 | 8:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)