भारत

Delhi Airport Flight Delays: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, IGI पर 30 फ्लाइट प्रभावित

डीआईएएल ने कहा, ‘‘यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए खेद है।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- December 26, 2023 | 12:18 PM IST

Delhi Airport Flight Delays: दिल्ली हवाई अड्डे पर मंगलवार को सुबह घने कोहरे के कारण दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और करीब 30 उड़ानों में देरी हुई। एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइन की एक-एक उड़ान को जयपुर भेजा गया।

दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 30 उड़ानों में देरी हुई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लगभग सुबह साढ़े सात बजे कोहरे की चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान जारी रहने के दौरान, सीएटी-3 के अनुरूप नहीं होने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। सीएटी-3 दृश्यता काफी कम होने पर उड़ानों के संचालन से संबंधित है।

यह भी पढ़ें : कोविड के कुल सक्रिय मामले 4,000 के पार, JN.1 वेरिएंट के कुल 63 नए मामले

डीआईएएल ने कहा, ‘‘यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए खेद है।’’

First Published : December 26, 2023 | 12:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)