भारत

Delhi CM Kejriwal की पत्नी ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल होंगी

‘आप’ के एक सूत्र ने कहा, “ अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली में हिस्सा लेंगी।"

Published by
भाषा   
Last Updated- March 31, 2024 | 10:51 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की रैली में शामिल होंगी और अपने पति का संदेश पढ़ेंगी। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में आयोजित हो रही रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खरगे, राकांपा-एसपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार) के शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

‘आप’ के एक सूत्र ने कहा, “ अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली में हिस्सा लेंगी। वह अपने पति का संदेश पढ़ेंगी जो उन्होंने ईडी की हिरासत से दिया है। यह देश के लिए उनका संदेश होगा।” ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी शामिल होंगे।

First Published : March 31, 2024 | 10:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)