भारत

Delhi: दिल्ली के मशहूर गुलाटी रेस्तरां में लगी आग

Delhi: डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दो बज कर करीब 48 मिनट पर रेस्तरां में उस जगह पर आग लगी जहां लोग बैठते हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 17, 2024 | 11:15 AM IST

दिल्ली में इंडिया गेट के समीप पंडारा रोड पर स्थित प्रसिद्ध गुलाटी रेस्तरां में मंगलवार देर रात आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दो बज कर करीब 48 मिनट पर रेस्तरां में उस जगह पर आग लगी जहां लोग बैठते हैं। देखते ही देखते आग पहली मंजिल तक फैल गई।

अधिकारी ने बताया कि चार दमकल वाहनों को मौके पर भेज कर एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। आग से कुछ फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का संदेह है। मामले की जांच की जा रही है।

First Published : July 17, 2024 | 11:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)