भारत

Delhi floods: यमुना का जलस्तर 10 साल के उच्च स्तर पर, सर्वोच्च स्तर के भी करीब

दिल्ली में इस सप्ताह भी बारिश जारी रहने का अनुमान है और 15 व 16 जुलाई के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है।

Published by
बीएस संवाददाता   
Last Updated- July 12, 2023 | 10:02 AM IST

Delhi Yamuna Water Level: दिल्ली में बीते कुछ दिनों से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 207.25 मीटर दर्ज किया गया, जो बीते 10 साल में सबसे अधिक है। यमुना का जलस्तर बीते दो दिन से जिस तरह बढ़ रहा है, उसके हिसाब से जल्द ही यह अब तक के सर्वोच्च स्तर 207.49 मीटर को पार कर सकता है। पुराने रेलवे पुल के पास बाढ़ का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज ने पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इस बैराज से करीब 3.5 लाख क्यूसेक पानी छोडा गया है।

दिल्ली में बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। दिल्ली में इस सप्ताह भी बारिश जारी रहने का अनुमान है और 15 व 16 जुलाई के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है।

Also Read: पानी-पानी हुई राजधानी दिल्ली, टूटा बारिश का 40 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में यमुना के 205.33 मीटर जल स्तर को खतरे का निशान माना जाता है। दिल्ली सरकार ने यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद मंगलवार से यमुना किनारे रह रहे लोगों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। सरकारी अनुमान के मुताबिक 41 हजार लोग यमुना के किनारे रह रहे हैं। दिल्ली सरकार ने इनको दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए 6 जिलों में करीब 2500 शिविर बनाए हैं। इनमें लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है।

First Published : July 12, 2023 | 10:02 AM IST