भारत

Delhi Metro: मेट्रो से सफर करने वाली यात्री ध्यान दें, दीवाली पर इतने घंटे पहले बंद हो जाएगी मेट्रो सेवा

रविवार को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह पौने पांच बजे से शुरू होंगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 08, 2023 | 8:05 PM IST

Delhi Metro: दीवाली के दिन रविवार को दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेन अपनी सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे रवाना होगी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इसमें एयरपोर्ट लाइन भी शामिल है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने कहा, “दीवाली के त्योहार के मौके पर, 12 नवंबर को आखिरी मेट्रो सेवा सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से (रात 11 की बजाय) रात 10 बजे रवाना होगी।”

एक बयान में कहा गया कि रविवार को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह पौने पांच बजे से शुरू होंगी।

First Published : November 8, 2023 | 8:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)