भारत

Delhi-NCR Weather: दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान, अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 09, 2024 | 12:28 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी और कहा कि दिन में तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह 8.30 बजे नमी का स्तर 40 प्रतिशत था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : June 9, 2024 | 12:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)