भारत

Delhi Pollution: दिल्ली में फिर हवा की गुणवत्ता हुई बहुत खराब, जानिए कितना है AQI

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में दिन के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 14, 2024 | 11:27 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में दिन के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है।

आईएमडी के मौसम संबधी बुलेटिन के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 रहा। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : February 14, 2024 | 11:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)