Weather: Smog in Delhi
Delhi Pollution: दिल्ली में खतरनाक स्तर पर बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब 50% सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने का निर्देश दिया गया है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने का फैसला लिया है। 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे। इसके क्रियान्वयन के लिए आज दोपहर 1 बजे सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक होगी।”
दिल्ली में हाल के दिनों में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इस कदम का उद्देश्य प्रदूषण को कम करना है।
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर, ऑफिस के समय में बदलाव
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बुधवार सुबह 422 के साथ “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गया। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अलग-अलग ऑफिस टाइमिंग का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली में प्रदूषण के कहर के बीच ठंड की दस्तक, जानें कैसा है आज का मौसम
सरकारी दफ्तरों का नया समय
दिल्ली सरकार के दफ्तर: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक।
एमसीडी के दफ्तर: सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
यह आदेश 28 फरवरी 2025 तक लागू रहेगा।
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम के लिए सख्त कदम
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चरण-4 लागू कर दिया गया है। इसके तहत कई सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं:
गोपाल राय ने कृत्रिम बारिश की अनुमति मांगी
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कृत्रिम बारिश की अनुमति मांगी है। उन्होंने प्रदूषण कम करने के उपायों पर चर्चा के लिए IIT कानपुर और केंद्र सरकार की एजेंसियों के विशेषज्ञों के साथ बैठक करने की अपील की है।
दिल्ली की बिगड़ती हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्रदूषण कम करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। सरकार ने लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की है।