दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी (relative humidity) 88 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और छिटपुट बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में रविवार को आंधी आई थी और हल्की बारिश हुई थी। सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार सुबह आठ बजकर पांच मिनट तक पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की।